शिवपुरी। शहर में जलावर्धन योजना की पूर्णता को लेकर अब सोसायटी फॉर पब्लिक इंटरेस्ट के तत्वाधान में आगामी 22 मई को जल आन्दोलन के लिए बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, प्रबुद्धजन एवं मीडियाकर्मियों को भी आमंत्रित किया गया है ताकि सभी मिलकर योजना की पूर्णता को लेकर अपने विचार प्रकट करें और इस योजना को किस प्रकार से जन सामान्य में समर्पित की जाए इसकी रूपरेखा बनाई जाएगी। सोसायटी फॉर पब्लिक इंटरेस्ट ने समस्त नागरिकजनों से आगामी 22 मई को स्थानीय आगमन मैरिज हाउस सईसपुरा रोड़ पर सायं 6 बजे से 9 बजे तक आयोजित बैठक में अधिक से अधिक सं या में लोगों से उपस्थिति दर्ज कराने की अपील की है। इस मीटिंग में एक ही मुद्दा कब मिलेगी कट्टियों और टैंकरों से निजात, नहीं पिऐंगें मल और मूत्र/सिंध का पानी एक ही सूत्र को साकार करने की रणनीति बनाई जाएगी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।