शिवपुरी। जिले में गत दिनों में आए आंधी-तूफान से हुए नुकसान की भरपाई हेतु पीडि़त परिवारों को जिला कलेक्टर राजीव दुबे ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 5 व्यक्तियों को 10 हजार रूपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी शिवपुरी श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि गत दिनों जिले में आए आंधी-तूफान से हुए नुकसान की भरपाई हेतु 5 लोगों को रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 10 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। जिसमें तहसील शिवपुरी निवासी मानोबाई, ज्ञाना पत्नि पंचम बंजारा, कलावती पत्नि बद्री बंजारा और मोहर सिंह पुत्र दाताराम सिंह गुर्जर तथा तहसील खनियांधाना के रामनरेश त्रिपाठी पुत्र रामादार को दो हजार रूपए प्रति व्यक्ति के मान से कुल 10 हजार रूपए की तत्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदाय की गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।