प्रभारी मंत्री सुश्री कुसुम महदेले 23 मई को शिवपुरी में

0
शिवपुरी। पशुपालन, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, विधि और विधाई कार्य, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग एवं जिले की प्रभारी सुश्री कुसुम सिंह महदेले एक दिवसीय प्रवास के दौरान 23 मई 2015 को शिवपुरी आएगी। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रभारी मंत्री सुश्री महदेले प्रात: 10 बजे झांसी से प्रस्थान कर प्रात: 11.30 बजे शिवपुरी आएगी। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधि एवं आमजनों से भेंट करेंगी। तदोपरांत दोपहर 1.30 बजे से कृषि महोत्सव जिला स्तरीय समिति की बैठक में स मलित होंगी तथा अपराह्न 3 बजे से मानस भवन में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, प्रधानमंत्री ज्योति योजना एवं अटल पेंशन योजना के शुभारंभ तथा हितग्राहियों को ऋण वितरण कार्यक्रम में भाग लेंगी। इसके उपरांत 5 बजे शिवपुरी से झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!