कांग्रेस नेता बृखभान सिंह तोमर नहीं रहे

शिवपुरी। सांसद प्रतिनिधि केशव सिंह तोमर के बयोवृद्ध पिता बृखभान सिंह तोमर का कल लंबी बीमारी के पश्चात निधन हो गया। दिवंगत बृखभान सिंह कांग्रेस में अनेक पदों पर रहे थे और उनकी उम्र लगभग 90 वर्ष थी।

कल उनका अंतिम संस्कार मुक्तिधाम शिवपुरी में किया गया। जिसमें राजनेताओं, समाजसेवियों और गणमान्य नागरिकों ने बड़ी सं या में भाग लिया। उनके निधन पर अनेक लोगों ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृखभान सिंह तोमर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष रहे थे और 20 साल तक वह लगातार जनपद पंचायत सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए। वह बीस सूत्रीय कमेटी से भी जुड़े रहे थे और पोहरी में बीस सूत्रीय कमेटी में भू आबंटन समिति के अध्यक्ष रहे थे।

श्री तोमर के निधन पर प्रदेश सरकार की उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री यशोधरा राजे ङ्क्षसधिया, विधायक प्रहलाद भारती, प्रदेश कांग्रेस महासचिव बैजनाथ सिंह यादव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल, पूर्व अध्यक्ष विजय जैन कैची बीड़ी और राकेश गुप्ता, नपा के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन सिंह सेंगर, सांसद प्रतिनिधि हरवीर सिंह रघुवंशी, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विजय शर्मा, एपीएस चौहान, रामजीलाल कुशवाह, जमील अंसारी, राजेन्द्र पिपलौदा, सुरेश धाकड़, रामपाल रावत, एनपी शर्मा, विनोद धाकड़, तरूण सत्ता के प्रधान संपादक डॉ. रामकुमार शिवहरे, संपादक अशोक कोचेटा, पप्पन वर्मा, रोहित मिश्रा, केके चौबे, वीरेन्द्र चौधरी, केदार सिंह, भूपेश बंसल, मनोज अरोरा टिन्नी, शिवप्रताप सिंह कुशवाह आदि ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।