तेज कार चालक की टक्कर से युवक की मौत

shailendra gupta
शिवपुरी। करैरा थाना क्षेत्र के हाइवे पर बीते दिन एक तेज रफ्तार कार ने बाइक धकेलकर ले जा रहे युवक में टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने मृतक अभिषेक यादव के चाचा की फरियाद पर से आरोपी कार चालक डॉ. राजीव कुमार सिन्हा के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल सुबह 9 बजे अभिषेक पुत्र प्राण सिंह यादव उम्र 19 वर्ष निवासी चौका बाइक से करैरा की ओर जा रहा था तभी उसकी बाइक पंचर हो गई और वह उसे धकेलते हुए ला रहा था। उसी समय झांसी की ओर से आ रही कार क्रमांक यूपी 70 बीयू 1163 के चालक डॉ. राजीव कुमार सिन्हा ने कार को तेजी और लापरवाही से चलाते हुए अभिषेक की बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केन्द्र लाया जा रहा था तभी उसने दम तोड़ दिया।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!