स्वच्छ भारत अभियान: अग्रवाल समाज ने की सफाई, तहसील व जेल में भी हुआ आयोजन

शिवपुरी-स्वच्छ भारत का अभियान आज भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शुभारंभ करने के साथ ही संपूर्ण भारत भर में यह अभियान शुरू हो गया। इसी क्रम में एक ओर जहां शासकीय कार्यालयों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाडू लगाकर साफ-सफाई हुई तो वहीं कई जगह समाजसेवी संस्थाओं ने भी इस अ िायान में भाग लिया।
शहर के बीचों बीच मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला के बाहर स्थित महाराजा अग्रसेन पार्क में समाज के नव निर्वाचित अध्यक्ष राकेश गर्ग (टिल्लू) सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष उत्तम गोयल, महामंत्री सुदर्शन प्रधान, सहमंत्री अदेश गुप्ता, प्रचार मंत्री मनीष बंसल, कोषाध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व अध्यक्ष अनूप गोयल व कार्यकारिणी के रामजी लाल बंसल, राजेश गोयल रजत, मातादीन चौधरी, राजमल, निर्मल कुमार गुप्ता, सिंकेश गोयल, मनीष गुप्ता, देवेन्द्र गुप्ता, पीयूष गुप्ता, सत्तम मुढ़ैरी वाले, विकास गोयल, कमल सतनबाड़ा वाले आदि ने मिलकर पार्क के पूरे प्रांगण में स्वच्छता अभियान चलाया और झाडू लेकर सफाई की। पूरे परिसर को साफ करने के बाद यह काफिला मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर पहुंचा और यहां भी सफाई अभियान चलाया।

जिला जेल में चला स्वच्छ भारत अभियान
शिवपुरी जिला कलेक्टर राजीव दुबे के निर्देशों के अनुसार स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला जेल शिवपुरी के प्रांगण,परिसर व जेल परिसर के अंदर यह अ िायान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ जिला जेल के वरिष्ठ उपाधीक्षक व्ही.एस.मौर्य ने किया जिन्होंने हाथ में झाडू लेकर साफ-सफाई शुरू की। इस अभियान में जेल के मु य प्रहारी गजराज सिंह जाटव, रामसुमेर तिवारी व प्रहरीगण महेश गुप्ता, नारायण बाथम, सुरेश माहौर, रामदयाल भारतीय, मदन सिंह मण्डेलिया, अजीज अहमद, शकील अहमद, अजय सिंह चौहान, फूल सिंह, चन्द्रकांत शाक्य आदि ने भाग लिया। इसके साथ ही जिला जेल में बंद कैदियों को स्वच्छ भारत अभियान के बारे में बताया गया और इस अभियान में बंदियों को भी शामिल किया गया जिसमें जिला जेल के बंदियों ने पूरे जेल परिसर के भीतर साफ-सफाई की व जेल परिसर के बाहर और आवास के समीप जेलर श्री मौर्य व जेल स्टाफ ने झाडू लगाकर स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया।

तहसील प्रांगण में चला स्वच्छ भारत अभियान
संपूर्ण भारत भर में चलाए गए स्वच्छ भारत अभियान के तहत जिला तहसील परिसर के बाहर व भीतर के प्रांगण में भी यह अभियान चलाया गया। यहां नायब तहसीलदार मनीष जैन के निर्देशन में विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने इस अ िायान में भाग लिया। लेखापाल श्री धाकड़ बाबू व अन्य स्टाफ ने मिलकर पूरे प्रांगण में झाडू लगाई और साफ-सफाई कर इस अ िायान की अलख जगाई। इसके साथ ही रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर भी विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत झाडू लगाई। यहां मौजूद कर्मचारी जितेन्द्र रावत व उनके स्टाफ ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के निर्देशन में रजिस्ट्रार कार्यालय के भीतर ओर बाहर साफ-सफाई कर अभियान को गति प्रदान की।