नगरीय निकाय चुनाव: कॉंग्रेस के पर्यवेक्षक 17 को शिवपुरी आयेगें

शिवपुरी। नगरपालिका चुनावो के लिए कॉंग्रेस के द्वारा योग्य प्रत्याशीयो के चयन के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा अमिताब सिंह हरसी,संजय गौतम डबरा, त्रिलोक दीपानी भोपाल, राजेन्द्र शर्मा ग्वालियर को शिवपुरी नगरपालिका के नगरीय निकाय चुनाव लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।
उक्त पर्यवेक्षक गण 17 अक्टूवर को शिवपुरी आकर वरिष्ट कांग्रेस जनो से सौजन्य भेंट करेगें तथा 18 अक्टूवर को प्रात: 11 वजे से जिला  कांग्रेस कार्यलय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ से भेट कर उनकी राय जानेगें।उक्त जानकारी पर्यवेक्षक अमिताव सिंह हरसी, संजय गौतम एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश जैन आमोल ने दी है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!