एक हैक्टयर मेें 138 क्विंटल धान का उत्पादन करने वाले किसान से मिले प्रमुख सचिव

shailendra gupta
शिवपुरी। प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री अजय तिरकी ने समूहा ग्राम के उन्नत कृषक श्री बहादुर सिंह रावत से भी भेंट की। उन्होंने एक हैक्टेयर में मात्र पांच किलो बीज का उपयोग कर 138 क्विंटल धान का रिकॉर्ड उत्पादन किया है।

जिसके लिए उन्हें प्रदेश के मु यमंत्री के साथ ही साथ संभाग स्तर पर भी स मानित और पुरस्कृत किया गया है और प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा श्री अजय तिरकी ने ग्राम हातौद में पहुंचकर उन्नत कृषक श्री मनीष मल्होत्रा के द्वारा आधुनिक और वैज्ञानिक तरीके से किए जा रहे कृषि कार्य का अवलोकन किया।

उन्नत कृषक श्री मल्होत्रा ने बताया कि वे विभिन्न प्रकार की नगदी फसलों का उत्पादन करके काफी अच्छा लाभ अर्जित कर रहे है। वे पूरी तरह वैज्ञानिक पद्धति से कृषि कार्य में संलग्न है। उन्होंने बताया कि वे मोबाइल से एक्यूवेदर फॉर कास्टटिंग पद्धति से मौसम की स्थिति को देखकर अपनी कृषि कार्य योजना बनाते है, उन्होंने 45 एकड़ भूमि पर तालाब का निर्माण किया है,

जिसमें बड़ी मात्रा में मछली का उत्पादन भी करते है। इसके साथ ही वह कृषि कार्य में बचे हुए कचरे को भी डी-क पोस्ट करे जैविक खाद का निर्माण करके रसायनिक खादो का कम से कम उपयोग करते है। उन्नत प्रकार के बीज, वैज्ञानिक पद्धति और आधुनिक कृषि उपकरणों से उन्हें भारी लाभ हुआ है। उच्च शिक्षा प्राप्त श्री मनीष महोल्त्रा आधुनिक पद्धति से कृषि करके बहुत प्रसन्न है।

इसी क्रम में प्रमुख सचिव ने करैरा के ग्राम चौकाना जाकर कृषि क्रान्ति रथ का अवलोकन किया। उन्होनें किसानों से चर्चा करके उनके द्वारा की जा रही खेती की पद्धति के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही साथ कृषि क्रान्ति रथ के द्वारा उन्हे प्रदान की गई जानकारियों के बारे में भी उन्होंने जाना। किसानों ने प्रमुख सचिव को बताया कि अल्प वर्षा के कारण इस बार उनके उत्पादन में कमी आई है। गांव में नई तकनीक के अंतर्गत चार फ्रीडल मशीने है। सोयाबीन की ग्रेडेशन के साथ अन्य मशीने भी है। गांव वाले स्पींगकिलर के द्वारा सिंचाई करते है तथा उन्हें खाद्य, बीज, दवाएं समय पर प्राप्त हो रही है। प्रमुख सचिव ने किसान मित्र श्री सुनील यादव से भी चर्चा की। मिट्टी के परीक्षण, बीज उपचार, बलराम तालाब आदि के बारे में भी जानकारी दी गई।

प्रमुख सचिव के साथ कलेक्टर श्री राजीव दुबे, एसडीएम शिवपुरी श्री डी.के.जैन, एसडीएम करैरा श्री ए.के.चांदिल, कृषि, उद्यानिकी, पशु विभाग के अलावा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!