पाल युवा मंच का प्रतिभा सम्मान समारोह आज

shailendra gupta
शिवपुरी। शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व.राजेन्द्र सिंह पाल स्मृति में पाल युवा मंच ग्वालियर द्वारा आयोजित प्रतिभा स मान समारोह का आयोजन स्थानीय चै बर ऑफ कॉमर्स ग्वालियर में आगामी 31 अगस्त को किया जा रहा है।
आयोजन के बारे में जानकारी प्रदाय करते हुए राजू ग्वाल ने बताया कि शिक्षण के क्षेत्र में संभाग की प्रथम तीन प्रतिभागियों जिसमें हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र-छात्राओं को प्रथम पुरूस्कार मिनी लैपटॉप, द्वितीय पुरूसकार एक मोबाईल हैण्डसेट व तृतीय पुरूस्कार नगद 1500 रूपये प्रदाय किए जाऐंगें। इस आयोजन में संभाग भर के सैकड़ों प्रतिभागियों ने अपना पंजीयन कराकर भाग लिया है जिसकी मैरिट सूची निकाली जाकर तैयार है जिसकी घोषणा आगामी 31 अगस्त को आयोजित प्रतिभा स मान समारोह में की जाएगी। 

इन प्रतिभागियों केा मंचासीन अतिथियों द्वारा स मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में 60 प्रतिशत से अधिक प्रतिशत लाने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति व शील्ड के साथ भी स मानित किया जाएगा। आयोजन समिति पाल युवा मंच ने समस्त प्रतिभागियों व नगरवासियों से इस प्रतिभा स मान समारोह में अधिक से अधिक सं या में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!