उद्योग मंत्री ने स्टेडियम का किया निरीक्षण, 11 केव्ही फीडर लाइन का किया लोकार्पण

shailendra gupta
शिवपुरी। प्रदेश की वाणिज्य उद्योग एवं रोजगार मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आज शिवपुरी प्रवास पर आईं। जहां उन्होंने शोकाकुल परिवारों के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं खेल परिसर का निरीक्षण कर अधिकारियों की बैठक ली। इसके बाद झांसी रोड पर स्थित 11 केव्ही फीडर लाइन का लोकार्पण किया।

बाद में सर्किट हाउस पहुंचकर जन समस्याएं सुनी और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

आज सुबह 8:45 बजे वह वरिष्ठ पत्रकार हरिशंकर शर्मा के घर पहुंची। जहां उनके पुत्र के मृत्यु होने पर शोक संवेदना व्यक्त की और शोकाकुल परिवार को ढांढ़स बंधाया। इसके बाद बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी शर्मा के घर पहुंची और उनके चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित की। वहीं गणेश सांस्कृतिक समारोह के अध्यक्ष रहे रमेश जैन के निवास न्यूब्लॉक पर पहुंची और असमय मृत्यु होने पर शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

बाद में उद्योग मंत्री खेल परिसर पर पहुंची। जहां उन्होंने वहां का निरीक्षण किया। तत्पश्चात अधिकारियों की बैठक भी हुई। वहीं डाइट कार्यालय के सामने स्थित पॉवर हाउस पर 11 केव्ही फीडर का लोकार्पण किया। इसके बाद उनका काफिला सर्किट हाउस पहुंचा। जहां क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया और कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला अधिकारियों की बैठक ली और शासकीय योजनाओं की प्रगति  की समीक्षा की और शाम 4:45 बजे उद्योग विभाग द्वारा 30 लाख रूपये से स्वीकृत ऋण से मोटर पाट्र्स फेक्ट्री तथा 10 लाख रूपये की लागत वाले वाटर यूरीफायर प्लांट का अवलोकन भी उद्योग मंत्री ने किया।

उनके इस नगर भ्रमण कार्यक्रम में कलेक्टर आरके जैन सहित एसपी महेन्द्र सिंह सिकरवार और अधिकारीगणों के साथ-साथ पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, पोहरी विधायक प्रहलाद भारती, मण्डल अध्यक्ष डॉ. तुलाराम यादव, हरिओम राठौर बतासे वाले, संजय गौतम सहित जनप्रतिनिधि और भाजपा के कार्यकर्तागण मौजूद थे।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!