शिवपुरी। शहर के बीचोंबीच स्थित रोडवेज स्थित एक दुकान संचालक ने दुकान के आगे स्थित फुटपाथ पर पक्का अतिक्रमण कर लिया है। जिससे वहां यातायात की व्यवस्था ध्वस्त हो रही है और राहगीरों को निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिससे नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है और वहां के आसपास के दुकानदार भी इस अतिक्रमण से नाराज हैं। नागरिकों ने नपा प्रशासन से शीघ्र अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
दुकानदारों ने जानकारी देते हुए बताया कि रोडवेज बस स्टेण्ड के बाहर नगरपालिका की दुकानों में संचालित एक दुकान संचालक ने उक्त दुकान को किराए पर दे दिया है और उस दुकान के आगे स्थित फुटपाथ पर उक्त दुकान संचालक ने ईटों और सीमेंट से निर्मित पक्का निर्माण कर लिया है। वहां के आस-पास के दुकानदारों और नागरिकों में उस निर्माण के साथ-साथ वहां मांस की दुकान खोलने की जानकारी लगते ही दुकानदार का विरोध करना शुरू कर दिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।