शिवपुरी। मप्र अग्रवाल महासभा के त्रिवार्षिक चुनाव विशेष कारणों से स्थगित कर दिए गए हैं। उक्त आशाय की जानकारी मप्र अग्रवाल महासभा के प्रवक्ता एवं प्रांतीय उप महामंत्री मोहन मधुर गुप्ता ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति में दी दी है।
जिसमें उल्लेख किया गया है कि मप्र अग्रवाल महासभा के त्रिवार्षिक चुनाव के लिए महासभा द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी अजय गुप्ता द्वारा 5 जनवरी 2014 को होने वाले चुनावों हेतु जो अधिसूचना जारी की थी। वह रद्द करते हुए शीघ्र ही चुनाव हेतु दिनांक एवं अधिसूचना जारी की जाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।