सर्व ब्राह्मण समाज करेगा सिंधिया व कटारे का सम्मान

0
शिवपुरी। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अंचल के प्रखर ब्राह्मण नेता पूर्व गृहमंत्री सत्यदेव कटारे को कांग्रेस हाईकमान से नेता प्रतिपक्ष बनवाकर संपूर्ण ब्राह्मण समाज को गौरवांवित किया है।

इसके लिए ब्राह्मण समाज श्री सिंधिया का हृदय से आभार व्यक्त करता है और फरवरी माह में जिले का संपूर्ण ब्राह्मण समाज ज्योतिरादित्य सिंधिया और सत्यदेव कटारे का स मान करेगा। उक्त बात पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला ने अपने निवास स्थान पर सर्व ब्राह्मण समाज शिवपुरी की बैठक में कही। बैठक में मु य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा उपस्थित थे। जबकि अध्यक्षता हरिवल्लभ शुक्ला ने की। विशिष्ट अतिथि की भूमिका पं. रमेशदत्त शर्मा और राजेन्द्र दुबे उपस्थित थे।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रताप भानु शर्मा ने समाज को एकजुट करने की अपील की। साथ ही आव्हान किया कि समाज के सभी वर्गों और उपवर्गों को साथ लेकर उनकी हर कठिनाई में मदद करें। श्री शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज द्वारा विदिशा में ब्रह भवन बनवाया गया है। ऐसा ही भवन शिवपुरी में भी बनवाया गया है। 

बैठक को संबोधित करते हुए राजेन्द्र दुबे ने प्रताप भानु शर्मा को आश्वासन दिया कि अतिशीघ्र शिवपुरी में ब्रह भवन बनवाया जाएगा। बैठक में रामकुमार शर्मा, नंदकिशोर त्रिवेदी, अनिल उत्साही, नरेन्द्र वशिष्ठ, वीरेन्द्र शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, महेन्द्र शर्मा, इंद्रकुमार शुक्ला आदि ने भी अपना संबोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन राजेश बिहारी पाठक ने किया। जबकि आभार प्रदर्शन की रश्म पुरूषोत्तमकांत ने निर्वाह की।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!