मेरे जेठजी ने मुझे...

0
शिवपुरी। शराब के नशे में व्यक्ति खुद का होश खो बैठता है लेकिन क्या वह यह भी भूल जाता है कि जिस घर में उसकी अपने छोटे भाई की बहू को अपने कमरे में बुलाया ना आने पर वह स्वयं बहू के कमरे में घुस गया, जब यह माजरा छोटे भाई ने देखा तो वह भ आपा खो गया और उसने सारे रिश्तों की मर्यादा तोड़ते हुए अपने बड़े भाई ठुकाई लगा दी और पत्नि के साथ मिलकर पुलिस थाने में शिकायत तक करा दी।

यह मामला आज देहात थाना में उस समय सामने आया जब एक पति-पत्नि अपनी आपबीती सुनाने आए और पुलिस को पूरे माजरे की शिकायत कर अपने ही बड़े भाई के खिलाफ कार्यवाही की गुहार लगाई। पुलिसने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

बताना मुनासिब होगा कि शहर के देहात थाना क्षेत्र के पीएचक्यू लाईन में एक कलयुगी जेठ ने छोटे भाई की पत्नी के साथ शराब के नशे में छेड़छाड़ कर दी और जब छोटे भाई ने इसका विरोध किया तो उसकी लात-घूंसों से पिटाई लगा दी। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त महिला की शिकायत पर से आरोपी जेठ के खिलाफ भादवि की धारा 354, 323, 504 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यहां निवासरत सुमन (परिवर्तित नाम) पत्नी आनंद सिंह कुशवाह उम्र 20 वर्ष निवासी पीएचक्यू लाईन सुबह 11 बजे घर पर अकेली थी और उसका पति अपनी बहन को छोडऩे के लिए उसकी ससुराल गया हुआ था तभी उसका जेठ अतुल उर्फ दीपू पुत्र विश्वनाथ सिंह कुशवाह शराब के नशे में घर पर आया और उसने सुमन को अपने पास बुलाया, लेकिन सुमन ने उसके पास आने से इंकार कर दिया। बाद में वह उसके कमरे में घुस गया और उसके साथ छेडख़ानी शुरू कर दी।

उसी समय सुमन का पति आनंद भी वहां आया तो उसने देखा कि उसका भाई अतुल उसकी पत्नी के साथ छेडख़ानी कर रहा है। जब उसने विरोध किया तो आरोपी अतुल ने उसकी पिटाई लगा दी। पीडि़त पति-पत्नी दोनों थाने पहुंचे और आरोपी की शिकायत थाने में कर दी। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी जेठ के खिलाफ मामला जांच में ले लिया है।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!