शिवपुरी। कोतवाली क्षेत्र में बीती रात्रि दो बाईकों की भिडंत में एक 8 वर्षीय बालिका की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने अज्ञात मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 279, 337, 304 ए का मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रात्रि करीब 11:30 बजे विमल जाटव अपनी भतीजी रोशनी, मौसी की लड़की रानी और बहन हेमा को लेकर शिवपुरी से ठकुरपुरा जा रहा था। जैसे ही उसकी मोटरसाइकिल कंषाना मोटरहाउस के पास पहुंची तभी सामने से आ रही एक अज्ञात मोटरसाइकिल में उसने टक्कर मार दी जिससे उस पर सवार चारों लोग घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान रोशनी ने दम तोड़ दिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।