शिवपुरी। कलेक्टर शिवपुरी आर के जैन द्वारा लोकसेवाओं के प्रदाय में उत्कृष्टता एवं सुशासन की दृष्टि से दिये गये निर्देशों के क्रम में विगत दिवस अनुविभागीय अधिकारी कोलारस डा. वीपी माथुर द्वारा परियोजना अधिकारी कार्यालय एकीकृत बाल विकास कोलारस वी आर सी सी कार्यालय
कोलारस कृषि उपज मण्डी कार्यालय कोलारस विकासखण्ड शिक्षाधिकारी कार्यालय कोलारस वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी कार्यालय कोलारस एवं अनुविभागीय अधिकारी कृषि कार्यालय कोलारस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय प्रमुख कार्यालयों में नहीं मिले। जिस पर गंभीर आपत्ति दर्ज करते हुये भविष्य में जन सुनवाई वाले दिन जन सुनवाई के समय कार्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश जारी किये गये हैं तथा अनुपस्थित कर्मचारियों को चेतावनी जारी की गई कि भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति होने पर कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।