पावन प्रज्ञा पुराण कथा 6 से

shailendra gupta
0
शिवपुरी। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा पावन प्रज्ञा पुराण कथा का आयोजन 6 फरवरी को किया जा रहा है। जिसमें गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित पावन प्रज्ञा पुराण की संगीतमयी कथा का आयोजन किया जाएगा।

9 फरवरी तक चलने वाली पुराण कथा का आयोजन शहर के कमलागंज पुल के पास रखा गया है। जिला गायत्री परिवार ट्रस्ट के प्रबंध ट्रस्टी डॉ पीके खरे ने बताया कि इस कथा का आयोजन शांतिकुंज हरिद्धार की ब्रह्मवादिनी बहिनों द्वारा किया जा रहा है।  जिसमें विजय लक्ष्मी शर्मा के नेतृत्व में महिला मंडल अखिल विश्व गायत्री परिवार के सभी वरिष्ठ परिजनों एवं ऊर्जावान युवा कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। 

आयोजन समिति के गौरीशंकर गुप्ता, डॉ रामजीलाल गुप्ता, कालूराम कुशवाह, अशोक मित्तल, नरेश बंसल, नरेश गौडल, शंभुदयाल पाठक, महेश शर्मा, आरके जोशी, एनआर महते, कैलाश नारायण दुबे ने सभी धर्मपे्रमी बंधुओं से अधिक से अधिक सं या में कथा का लाभ लेने की अपील की है।

क्या है आयोजन का उद्देश्य

गायत्री परिवार के डॉ पीके खरे ने बताया कि प्रज्ञा पुराण कथा का उद्देश्य संसार का बहुसं यक समुदाय भावों की भाषा समझता है एवं कर्म में जीता है। प्राचीन काल के ऋषि मुनियों द्वारा वेदों, उपनिषदों और दर्शनों में जनजीवन के लिए शोधित सूत्रों को सोच समझकर उनके अनुसार जीवन जी सके, इसी विचारधारा के साथ पुराणों की रचना की गई है।

यह है कार्यक्रम की रूपरेखा

कार्यक्रम का शुभारंभ 6 फरवरी को दोपहर 1 बजे से मंगल कलश यात्रा से होगा। प्रतिदिन प्रात: 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक प्रज्ञा  पुराण कथा, 8 फरवरी को विशेष दीपयज्ञ का आयोजन शाम 5 से 7 बजे तक किया जाएगा। 7 फरवरी को युवा गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!