मॉं राजेश्वरी समिति का नाक, कान, गला चिकित्सा शिविर 15 फरवरी को

0
शिवपुरी। विगत अनेक वर्षों से समाजसेवा एवं धार्मिक क्षेत्र में सक्रिय मॉं राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति शिवपुरी द्वारा आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविरों की श्रृंखला में अपने 40वें चिकित्सा शिविर के रूप में नि:शुल्क कान,नाक,गला चिकित्सा शिविर का आयोजन आगामी 15 फरवरी को नगर पालिका परिषद भवन में शिवपुरी किया जा रहा है।

समिति के अध्यक्ष अमन गोयल एवं सचिव गोविन्द सिंह सेंगर ने जानकारी में बताया कि समिति द्वारा 15 फरवरी को नि:शुल्क नाक,कान,गला चिकित्सा शिविर का आयोजन नगर पालिका परिषद भवन शिवपुरी में किया जा रहा है। शिविर में रोगियों की चिकित्सा हेतु क्षेत्र के यातिनाम चिकित्सक एवं सहारा हॉस्पिटल ग्वालियर के नाक,कान,गला विशेषज्ञ डॉ.ए.एस.भल्ला अपनी टीम के साथ आ रहे हैं।

डॉ.ए.एस.भल्ला शिविर में रोगियों का परीक्षण एवं उपचार 15 फरवरी को प्रात: 10बजे से 3 बजे तक नगर पालिका परिषद भवन में करेंगें तथा परीक्षण में चयनित रोगियों के ऑपरेशन 16 फरवरी को जिला चिकित्सालय के ऑपरेशन कक्ष में करेंगें। रोगियों के पंजीयन 15 फरवरी को प्रात: 9 बजे से 12 बजे तक शिविर स्थल नगर पालिका परिषद भवन में ही किया जावेगा। 

समिति संरक्षक सांवलदास गुप्ता, रामशरण अग्रवाल, डॉ.मैथिलीशरण मिश्र, उपाध्यक्ष कृष्णदेव गुप्ता, मुन्ना बाबू गोयल, आलोक गोयल, कोषाध्यक्ष रमन अग्रवाल, सह कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र जैन, कपिल सहगल, हरिओम गर्ग, दिलीप जैन, धनीराम सेन, लक्ष्मण वर्मा, ऋषभ अग्रवाल, गोपालदास बंसल, देवेन्द्र मित्तल, देवकीनंदन शर्मा, सुशील कुमार गोयल, रामसेवक संघल, राजकुमार अग्रवाल, गणेश बंसल, विष्णु सिंघल, राजकुमार बिंदल, विष्णु खण्डेलवाल, गोपालदास अग्रवाल, राजकुमार गोयल, विनोद अग्रवाल आदि ने नाक,कान,गला के रोगियों से अधिक से अधिक सं या में शिविर में उपस्थित होकर डॉ.ए.एस.भल्ला की चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!