हथियारबंद बदमाशों और ग्रामीणो के बीच हावाई फायर

शिवपुरी। कल आधी रात में कुछ हथियारबंद बदमाशो और ग्रामीणो के बीच हवाई फायर होने की खवरे आ रही है। सिरसौद थाना ग्राम तानपुर व ईटमा के बीच बीती रात कुछ हथियारबंद बदमाशो ने अपनी आमद दर्ज कराई, और दहशत फैलाने के लिए हवाई फायर भी किए। ग्रामीणो की शिकायत पर पुलिस ने बदमाशो की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बीती रात ग्राम तानपुर व ईटमा के बीच मेंं स्थित जाट फार्म के पास कुछ हथियार बंद बदमाशो ने अपनी आमद दर्ज कराई व लूट-पाट करने का प्रयास किया। जब तक वह अपने प्रयास में सफल हो पाते, इसी बीच ग्रामीणो ने हवाई फायर शुरू कर दिए। जबाव में बदमाशो ने भी आधा दर्जन फायर किये और वहा से भाग गए।

सूत्रो के अनुसार अज्ञात हथियारबंद बादमाशो ने यावदा सहित अन्य गावो मेें भी इन बदमाशो ने अपनी आमद दर्ज कराई वहा भी दहशत का महौल है। ग्रामीणो ने तत्काल जानकारी पुलिस को दी। और सुबह सिरसौद थाना पहुचकर संपुर्ण घटनाक्रम से अवगत कराया। पुलिस ने ग्रामीणो की शिकायत पर संपूर्ण थाना क्षेत्र में गश्त तेज कर दी है। परन्तु सामाचरी लिखे जाने तक बदमाशो का कोई सुराग नही लगा है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!