वाल्मीकि समाज ने किया नपं अध्यक्ष का अभिनंदन

कोलारस-कोलारस क्षेत्र में नगर के विकास जो चहुंमुखी आकार नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ओर वर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निशा शिवहरे ने दिया है।

उसे देखकर नगरवासी भी गदगद है यही कारण है कि नगर पंचायत के सफलतम चार वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने पर नगरवासी आए दिन नपं अध्यक्ष का नागरिक अभिनंदन कर रहे है। इसी क्रम में गत दिवस वाल्मीकि समाज द्वारा पूर्व नपं अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे एवं वर्तमान नंप अध्यक्ष श्रीमती निशा शिवहरे का संयुक्त नागरिक अभिनंदन कोलारस क्षेत्र में वाल्मीकि बस्ती में किया गया।

यहां नगरवासियों ने हार-फूल मालाओं के साथ शॉल-श्रीफल भेंट कर अपनी कृतज्ञता प्रकट की। कार्यक्रम में वाल्मीकि समाज के पदाधिकार व अन्य लोगों के अलावा नगर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे जिन्होंन नगर के विकास कार्यों को सराहा। इस दौरान अपने मंचीय उद्बोधन में नपं अध्यक्ष श्रीमती निशा शिवहरे ने लेागों को आश्वस्त किया कि नगर के विकास में कोई कमी नहीं की जाएगी नागरिकों की आकांक्षाओ पर खरा उतराने का उनका प्रयास है और वह निरंतर अपने कार्यों को पूर्ण ईमानदारी के साथ पूर्ण करके दिखाऐंगी।

उन्होंने कहा कि अभी नगर का विकास और आगे ले जाना है और नगर को प्रदेश की प्रथम नगर परिषद बनाना है इसके लिए महज एक वर्ष ही शेष रहा है इसके बाबजूद भी हम नगर के विकास के प्रति गंभीर है और इस अंतिम वर्ष में भी नगर के अंतिम छोर के व्यक्ति को नगर के विकास कार्येों से जोड़कर नगर का चहुंमुखी विकास किया जाएगा। इस अभिनंदन पर नगर के लोगों ने तालियों की गडग़ड़ाहट से नपं अध्यक्ष का अभिवादन किया।