शिवपुरी। कोतवाली थानांतर्गत नबाव साहब रोड़ क्षेत्र में एक महिला से छेड़छाड कर रेप का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने आज रात उसके घर से गिर तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।
ज्ञात हो कि 4 अक्टुबर 2013 को नबाब साहब रोड़ बजरंग कॉलोनी निवासी बृजमोहन पुत्र रंघुनंदन शर्मा ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक 35 वर्षीय महिला के घर में घुसकर उसके घर में घुसकर छेडछाड कर दी और रेप करने का प्रयास किया परन्तु महिला कें विरोध और चीखने के कारण आरोपी अपने प्रयास में सफल नही हो पाया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ प्रकरण कायम कर मामले की विवेचना प्रांरभ कर दी थी।
आरोपी घटना के बाद से ही फरार हो गया था। गुरूवार की रात कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अपने घर ही छुपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को उसके ही घर से गिर तार कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।