शिवपुरी। पिछोर थानांतर्गत पिछोर-मनका रोड़ पर गुरूवार की शाम सवारी जीप और ट्रेक्टर में भिंडत हो गई। हादसे में जीप में सवार 10 यात्री घायल हो गये है। सभी घायलो को इलाज के लिए पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार एक कंमाडर जीप यात्रीयो को लेकर पिछोर से मनका की ओर जा रही थी कि रास्ते मे बमना गांव के सिद्व बाबा के मदिंर के पास सामने से आ रहे ट्रेक्टर ने जीप में टक्कर मार दी। जिससे जीप मेें बैठे यात्री घायल हो गये। घायलो को संजीवनी 108 ए बूलैंस द्वारा घटना स्थल पर ही प्राथमिक उपचार कर सामुदायिक केन्द्र पिछोर लेकर पंहुचे। हादसे में शिवकुमार उम्र 34 वर्ष पुत्र बाबूलाल सैन निवासी कछौआ गंभीर रूप से घायल हो गया है जबकि प्रीतम जाटव उम्र 40 वर्ष निवासी घटकारा, रामसिंह उम्र 55 वर्ष निवासी कछौआ, मलखान लोधी, रामसिंह, रूपसिंह सेन घायल हो गये बाकी घायलो का उपचार कर घर भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।