राजनीमे के लिए पटवारी पर बनाया जा रहा दबाब

0
शिवपुरी। आपसी रिश्तेदारी में सीमांकन को लेकर गत वर्ष की मारपीट को लेकर अब पुन: सीमांकन कराना एक पटवारी को महंगा पड़ रहा है ऐेसे में इन परिजनों ने पटवारी को धमकी देकर राजनीमे के लिए दबाब बनाने का प्रयास किया है। इस मामले को लेकर पटवारी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कराई है जिसमें पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 507 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केदार सिंह दोहरे नरवर में पटवारी हैं। जिनकी पिछले वर्ष सीमांकन के दौरान आरोपी के रिश्तेदारों ने मारपीट कर दी थी। जिसके बाद उक्त पटवारी ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था और इस मामले को लेकर आरोपियों ने रामगोपाल चौधरी से केदार सिंह का राजीनामा कराने के लिए कहा तो कल आरोपी रामगोपाल चौधरी ने पटवारी केदार सिंह को राजीनामा करने के लिए दबाव बनाया तो पटवारी ने ऐसा करने से मना किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दे दी। जिसकी शिकायत उसने थाने में कर दी।


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!