बस स्टैण्ड पर बने अतिक्रमण को नपा ने किया जमींदोज

0
शिवपुरी। शहर के प्रमुख हृदय स्थल बस स्टैण्ड पर किए गए अतिक्रमण को नगर पालिका ने आज जमींदोज कर दिया। यह अतिक्रमण बीते कुछ दिनों से निर्माणाधीन जारी था जिसकी लगातार शिकायतें नगर पालिका को की गई जिस पर नपा ने इस मामले को गंभीरता से लिया और आज सुबह यह अतिक्रमण हिटैची से ढहा दिया गया।

बताया जाता है कि यहां अतिक्रमण कर दुकान को आगे बढ़ाया जा रहा था जिसका स्थानीय दुकानदारों ने भी विरोध किया लेकिन दुकान संचालक अपनी मनमानी के चलते यह अतिक्रमण बदस्तूर किए जा रहा था। लेकिन अब कार्यवाही होने के बाद दुकानदार को पुन: इस प्रकार से अतिक्रमण ना किए जाने को लेकर नपा ने स त हिदायत दी है। 

विदित हो कि रोडवेज बस स्टेण्ड के पास स्थित नपा की दुकानों में संचालित एक दुकान संचालक ने अपनी दुकान के आगे स्थित फुटपाथ पर ईटों और सीमेंट से पक्का निर्माण कर लिया था। जिससे यातायात तो अवरूद्ध हो ही रहा था। साथ ही आसपास के दुकानदारों को जब यह खबर लगी कि उक्त दुकानदार द्वारा वहां मांस की दुकान खोली जा रही है। जिस पर वहां के दुकानदारों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। इसके बाद आज सुबह नपा प्रशासन ने रोडवेज बस स्टेण्ड पहुंचकर पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।  


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!