विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो ने निकाली जाग्रति रैली

शिवपुरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप के कार्यक्रम मुताबिक स्वामी विवेकानंद जयंती पर भाजयुमो के कार्यकर्ताओ ने नगर में एक जाग्रति रैली बाइक से निकाली। इस रैली का आयोजन जिले के प्रत्येक मंडल स्तर पर किया गया।

रैली का शुभारंभ शहर के शहीद तात्याटोपे समाधि स्थल से हुआ। इसके बाद यह जाग्रति रैली शहर के मु य मार्गो गुरूद्वारा, कोर्ट रोड, आर्य समाज रोड, जल मंदिर रोड, कमलागंज से होते हुए फिजीकल रोड स्थित कोठी नंबर 1 पर समाप्त हुई। इस रैली का संबोधित करते हुए नगर मंडल अध्यक्ष ओमी जैन ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि स्वामी ने शिकागो में अपने  उद्बोदन से भारत देश की संस्कृति का परचम पूरे विश्व में लहराया दिया था। 

उनके जीवन से हर युवा को प्रेरणा लेनी चाहिए। रैली का संयोजन मुकेश चौहान ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ राकेश राठौर ने किया। रैली में मु य रूप से हरिओम नरवरिया काका, केपी परमार, सुनील यादव, जीतू राठौर, अंकित सक्सैना, संजय कुशवाह, अनुज जौहरी, इरफान, अमित भटेले, सागर सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!