लूट का टेक्टर व आरोपी पुलिस ने किए अरेस्ट

0
शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र से 2 जनवरी की रात लूटा गया ट्रैक्टर पुलिस ने बरामद कर चारों लुटेरों को भी गिर तार कर लिया। यह वारदात को मदद मांगने के बाद अंजाम दी गई थी।

जानकारी के अनुसार ग्राम गुरजा निवासी कल्याण पुत्र बालकिशन आदिवासी, 2 जनवरी की रात अपने खेत की टपरिया पर परिवार सहित सो रहा था। रात 10.30 बजे दो बदमाश आए और बोले कि हमारे कुछ साथी घायल हो गए हैं, उन्हें लेकर आना है, तुम ट्रैक्टर लेकर हिनोतिया तक चलो। कल्याण ने डीजल न होने की बात कही तो एक बदमाश ने कहा कि हम 1 हजार रुपए डीजल के लिए दे देंगे। कल्याण जब मदद के लिए अपना नया ट्रैक्टर एमपी33-एए 3407 लेकर चल दिया तो रास्ते में दो बदमाश भी उस पर सवार हो गए। हिनोतिया मंदिर के पास कल्याण को नीचे उतारकर बदमाश ट्रैक्टर ले गए। 

 मायापुर एसओ हुकुम सिंह मीणा ने बताया कि एसपी एमएस सिकरवार ने साइबर सेल में मोबाइल लोकेशन की मदद से लुटेरे चिन्हित कराए। लुटेरों में शिवशंकर शर्मा निवासी डगपीपरी, शमशाद पुत्र इरशाद मुसलमान रन्नौद, लाखन सिंह गुर्जर नेगमा व राजाराम गड़रिया गुरजा को गिर तार कर पूछताछ की तो शिवशंकर के खेत से ट्रैक्टर बरामद हो गया।

लूट के बाद ट्रैक्टर को शिवशंकर व शमशाद रात में ही लेकर अशोकनगर पहुंचे। वहां दो दिन तक कोई खरीदार नहीं मिला तो उसे लेकर शाढ़ोरा के पास नाले में छुपाकर चार दिन तक रखा। बाद में शिवशंकर ने उसे अपने खेत पर छुपा लिया, जहां से पुलिस ने बरामद किया।

Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!