शिवपुरी। मायापुर थाना क्षेत्र में आज रात शिवपुरी के भाजपा युवामोर्चा के जिला महामंत्री आशुतोष शर्मा पर प्राण घातक हमला किया गया। बताया जा रहा है कि यह विवाद उनकी खदान को लेकर हुआ है। पुलिस ने चार आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार भाजपा नेता हरिहर शर्मा के पुत्र आशुतोष शर्मा की पत्थर खदान मायापुर थाना क्षेत्र के पिपरौदा गांव में लीज पर थी। इसी खदान के कब्जे को लेकर इसी गांव के निवासी रविन्द्र सिंह बुंदेला से विवाद चल रहा था। जिसको लेकर दोनो पक्ष राजीनामे को लेकर मायापुर में एकत्रित हुए थे परन्तु बातचीत में मुंहवाद होने लगा जिस पर रविन्द्र सिंह बुंदेला ने अपने 315 कटटे से आशुतोष पर फायर कर दिया लेकिन फायर मिस हो गया। इतने में भी आरोपी रविन्द्र सिंह का मन नही भरा तो अपने छोटे भाई गोलू और भूपेन्द्र एव एक अन्य ने मिलकर डंडे से मारपीट कर दी। जिससे आशुतोष शर्मा के सिर पर गंभीर चोटे आई है।
पुलिस ने चारो आरोपियो पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। और मामले की जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी घटना के बाद से फरार बताये जा रहै है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।