शिवपुरी। नेत्र रोग से पीडि़त मरीजों की सेवा में करने के लिए समाजसेवी संस्था लायन्स क्लब शिवपुरी साउथ के तत्वाधान में एक दिवसीय नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर के बारे में जानकारी देते हुए लायन्स साउथ अध्यक्ष इंजी.पवन जैन व सचिव नरेन्द्र जैन भोला ने संयुक्त रूप से बताया कि नि:शुल्क नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग में आगामी 28 जनवरी को आयोजित होगा। इस शिविर में भाग लेने वाले सभी मरीजों के लिए पंजीयन का कार्य शुरू कर दिया गया है जहां जिला चिकित्सलय के कक्ष क्रं.8 डॉ.एच.पी.जैन जबकि कक्ष क्रं.9 में डॉ.एस.के.पुराणिक नेत्र रोग से पीडि़त मरीजों का परीक्षण करेंगें तत्पश्चात नेत्र लैंस प्रत्यारोपण वाले मरीजों को चिह्नित कर 28 जनवरी को आयोजित शिविर में लैंस प्रत्यारोपित करेंगें। जिले भर के सभी नेत्र रोगियों से इस नि:शुल्क लैंस प्रत्यारोपण शिविर का अधिक से अधिक सं या में पहुंचकर लाभ लेने का आग्रह लायन्स साउथ द्वारा कियागया है साथ ही शिविर में आने वाले मरीजों के लिए आंख का चश्मा, हरी पट्टी, दवाईयां व भोजन की व्यवस्था क्लब द्वारा की जाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।