शिवपुरी। मायापुर थानांतर्गत चार साल पूर्व डकैती की योजना बनाने के मामले में आरोपी बनाए पूर्व सरपंच सहित एक युवक को गिफ्तार कर पुलिस ने न्यायलय में पेश कर दिया। वहॉ से उन्हे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार वर्ष 2010 में डकैती की योजना बनाने के मामले में ग्राम पंचायत धपौरा के पूर्व सरपंच बद्री पुत्र श्रीलाल लोधी सहित बंटी पुत्र कुंजन लोधी निवासी धपौरा को आरोपी बनाया था। यह दोनो आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे।
बुधवार की दोपहर एसपी शिवपुरी को सुचना मिली की दोनो आरोपी अपने अपने घर में छुपे है। उन्होने पिछोर एसडीओपी को तत्काल सूचना दी। इसके बाद मायापुर थाना प्रभारी ने एक टीम बनाकर आरोपियो के घर दबिश देकर आरोपियो को गिर तार कर लिया। आरोपितो को न्यायलय में पेश किया गया जहा से उन्है जेल भेज दिया गया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।