शिवपुरी। बहन के घर आया भाई अपने भांजे के साथ बुधवार की दोपहर मेला दे ाने जा रहा था। इसी दौरान नरवर-करैरा रोड पर सामने से आ रहे मैजिक वाहन की चपेट में दोनो बाइक सवार आ गए।
हादसे में मामा की मौत हो गई, जबकि भंाजा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के िालाफ मामला दर्ज कर लिया है।
मोहनगढ़ थाना भितरवार में रहने वाला रामसिंह पुत्र जीवनलाल कोली बुधवार को अपनी बहन के घर नरवर आया था। यहां से वह अपने भांजे घनश्याम के साथ बाइक पर सवार होकर ग्राम नरुआ में मेला देखने जा रहा था। इस समय सामने से आ रहे एक मैजिक वाहन ने बाइक सवारों में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में रामसिंह की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घनश्याम गंभीर रूप से घायल है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।