कायस्थ समाज ने किया दीपयज्ञ का आयोजन

0
शिवपुरी। चित्रांश वेलफेयर सोसायटी शिवपुरी के तत्वावधान में युग पुरूष स्वामी विवेकानंद की 151 वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कायस्थ समाज ने भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर दीपयज्ञ के माध्यम से स्वामी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
सामाजिक संभाव एवं एकता का सूत्र फिरोने वाले स्वामी विवेकानंद जी को कायस्थ समाज द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित किये गये। कार्यक्रम का आयोजन शल्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पीके खरे के संयोजन में किया गया था। प्रारंभ में चित्रांश वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष शशिकांत खरे, प्रो. गजेन्द्र सक्सेना एवं सर्वेश्वरदयाल सक्सेना द्वारा पूजा अर्चना की गई।

कार्यक्रम में सोसायटी सहयोगियों कार्यपालन यंत्री महेन्द्र श्रीवास्तव, धर्मगुरू डॉ. दिनेश श्रीवास्तव, डॉ. पीके खरे, सोसायटी के मार्गदर्शक रमेश श्रीवास्तव, मनोज माथुर, जसपत श्रीवास्तव एवं प्रो. गजेन्द्र सक्सेना का स मान किया गया। इस मौके पर नगरपालिका अध्यक्ष रिशिका अष्ठाना एवं पूर्व भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष अनुराग अष्ठाना ने समाज हित में अनेक घोषणाएं कीं। 

कार्यक्रम का सफल संचालन राकेश भटनागर एवं भूपेन्द्र भटनागर सोयायटी की ओर से सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों को समय-समय पर किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में आकस्मिक रूप से उपस्थित किडनी रोग से ग्रसित चित्रांशजन के परिजन जयंक सक्सेना द्वारा अपनी परिस्थिति से अवगत कराने पर समिति की पहल पर 11 हजार की राशि अनुराग अष्ठाना के हस्ते भेंट की तथा शेष मदद हेतु भी सोसायटी द्वारा दिये जाने का आश्वासन दिया। 

आभार संस्था की ओर से रूपेश श्रीवास्तव ने ज्ञापित किया। इस मौके पर आलोक अष्ठाना, अरूण श्रीवास्तव,  सतीश निगम, अवनीश सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, शैलेष भटनागर, संजय श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, एड. आलोक श्रीवास्तव, सतीश श्रीवास्तव, जितेन्द्र श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव, राहुल अष्ठाना सहित कायस्थ समाज के अनेक परिजन उपस्थित थे। 


Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!