करैरा में सूने घर में घुसे चोरों ने किया सोने-चांदी व नगदी पर हाथसाफ

शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम करई में 26 और 27 की रात अज्ञात चोर ने एक सूने घर को अपना निशाना बना लिया और मुख्य दरबाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश कर गए और वहां रखे सोन-चांदी के आभूषणों को चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 457, 380 का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजपति चौधरी पत्नि भगवती प्रसाद चौधरी उम्र 50 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने परिवार सहित 25 फरवरी को शादी में गई हुईं थीं और उनके घर पर ताला लगा हुआ था। तभी उन्हें कुछ पड़ोसियों ने फोन से सूचना दी कि उनके घर का ताला टूटा पड़ा हुआ है। यह सूचना पाते ही वह अपने घर आईं तो उन्होंने देखा कि उनके घर में रखा सूटकेस का लॉक भी टूटा हुआ था और सामान भी बिखरा हुआ पड़ा था। सूटकेस में रखी चार सोने की चूडिय़ां, एक जोड़े झुमकी बजनी एक तौला, एक लर पैण्डल सहित बजनी दो तौला, ए सोने की अंगूठी, चार सोने के मोती वहां से गायब थे।