बेडमिंटन और टेबिल टेनिस प्रशिक्षण कल से

shailendra gupta
शिवपुरी। ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन शिवपुरी क्लब में शाम चार बजे आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में बेडमिंटन एवं टेबिल टेनिस के बालक-बालाकिओं के साथ-साथ महिलाओं एवं युवतियों के लिए राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।

शिविर में मानसिक विकास एवं शारीरिक विकास के लिए भी विशेष क्लासेस का आयोजन भी होगा। शिविर में कंडिस्निंग, वार्मअप, शहडो, प्रेक्टिस एवं स्टे्रचिंग जैसा प्रशिक्षण देकर खिलाडिय़ों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार किया जाएगा। मप्र के विजेता हेमंत रमन राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं अनिल चौकसे द्वारा बेडमिंटन एवं टेबिल टेनिस का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

शिविर में जिले के कई प्रतिभावान खिलाड़ी अपना जौहर हर वर्ष दिखाते हैं। शिविर के हेमंत रमन, अभय, गुरजोत, हर्षदीप, राहुल, हर्ष, प्रयांशुल, सजल, शान्तनु, मनमोहन, अंकित आदि खिलाडिय़ों ने जिले का नाम रोशन किया। जिला बेडमिंटर ऐसोसिएशन के अध्यक्ष एवं सचिव ने इस शिविर में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को भाग लेने सहित शिविर को सफल बनाने की अपील की है।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!