प्रेस क्लब अध्यक्ष बने वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले

shailendra gupta
शिवपुरी-गत दिवस स्थानीय सर्किट हाउस में प्रेस क्लब के संरक्षक मण्डल की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से प्रेस क्लब शिवपुरी के नए अध्यक्ष के रूप में वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले को अध्यक्ष के रूप में क्लब के संरक्षक प्रमोद भार्गव द्वारा मनोनीत किया गया और उन्हें मौके पर ही अध्यक्षीय दायित्व सौंपने के लिए पत्र सौंपा।

इस संरक्षक मण्डल की बैठक में वरिष्ठ पत्रकार प्रेमनारायण नागर, प्रमोद भार्गव, अशोक कोचेटा, अनुपम शुक्ला, शंकर शिवपुरी, वीरेन्द्र वशिष्ठ, संजय बैचेन, विपिन शुक्ला, परवेज खान, रंजीत गुप्ता, अजय खेमरिया, बृजेश सिंह तोमर, तपन अरोरा, मनोज भार्गव सहित प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष अतुल गौड़ भी मौजूद थे। 

प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष के रूप में मनोनीत होने पर वीरेन्द्र शर्मा भुल्ले से प्रेस क्लब ने अपेक्षा की है कि प्रेस क्लब की अपनी मर्यादा और स्थापित सिद्धांत है और वह अपने पदीय दायित्व का निर्वहन पूर्ण निष्ठा व लगनशीलता के साथ पत्रकारों के हितों में कार्य करेंगें। इस मनोनयन श्री भुल्ले ने प्रेस क्लब को आश्वस्त किया कि इस मनोनयन पर वह प्रेस क्लब के संरक्षक मण्डल के आभारी है और प्रेस क्लब के द्वारा सौंपी गई इस जिम्मेदारीका बखूबी निर्वहन करेंगे और इस संगठन को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का भरसक प्रयास करेंगें।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!