बाइक से बाइक भिड़ी, दो घायल, एक ग्वालियर रैफर

shailendra gupta
शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र में ईदगाह के पास रात्रि में दो बाइक सवार आपस में भिड़ गये जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में लाया गया, लेकिन एक बाइक चालक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे डॉक्टरों ने उचित इलाज हेतु ग्वालियर रैफर कर दिया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में ले लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपू पुत्र करण सिंह रावत उम्र 23 वर्ष निवासी फतेहपुर अपनी बाइक पर सवार होकर जा रहा था। तभी सामने से आ रहा दूसरा बाइक सवार प्रवेश पुत्र तुलाराम कुशवाह उम्र 30 वर्ष निवासी बालाजी फेक्ट्री ने बाइक से संतुलन खो दिया और यह दोनों चालक अपनी बाइक सहित आपस में भिड़ गए। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें बाद में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन दीपू की गंभीर हालत होने के कारण उसे ग्वालियर इलाज के लिए रैफर कर दिया गया।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!