विश्व गीता प्रतिष्ठानम ने मनाया नव संवत्सर

shailendra gupta
शिवपुरी-विश्व गीता प्रतिष्ठानम् उज्जयिनी द्वारा संचालित स्वाध्याय मण्डल शिवपुरी द्वारा सम्वत् 2070 साकें.1935 नूतन वर्ष हर्षोउल्लास के साथ पर्यटक स्वागत केन्द्र महादेव मंदिर, छत्री रोड शिवपुरी पर प्रात: 5:50 बजे से 7 बजे तक मनया गया ।

प्रात: 6 बजे पण्डित हरिशंकर भार्गव, पं.विष्णु शर्मा, ओमप्रकाश नीखरा द्वारा वेद ध्वनि स्वाति वंदन एवं मंगल पाठ किया, 6:10 बजे भगवान भास्कर की किरण निकलते ही सभी भक्तजनों पंच पल्लव नारियल से सुशोभित सुन्दर कलशों से एक साथ भगवान भास्कर का मंत्रोच्चार द्वारा अभिषेक कर अध्र्य दिया। चंदन,अक्षत,पुष्प समर्पित कर भगवान भास्कर की वेद मंत्रों द्वारा आरती उतारकर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन पं.विष्णु प्रसाद शर्मा द्वारा किया गया। 

डा.एम.के.शिवहरे द्वारा प्रसाद वितरण कराया गया, योगेश नीखरा द्वारा विद्वानों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ओ.पी.नीखरा, कौशलकिशोर मिश्र, योगेन्द्रशरण मिश्रा, रामेश्वर पाठक, गजेन्द्र सिंह सोलंकी, विजय तिवारी, महेश श्रीवास्तव, हृदेश शर्मा, महेन्द्र शर्मा, प्रमोद श्रीवास्तव, राजेन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र समाधिया, मनीराम भार्गव, संजय जैन, विपुल भार्गव, मुन्नी देवी, इन्द्रा अग्रवाल, ऊषा शर्मा, गायत्री यादव, श्रीमती डॉ.शिवहरे, विजय श्रीवास्तव, साधना सोलंकी, किशोरी शर्मा, कामिनी शर्मा, अंगूरी नीखरा, दुर्गेश शर्मा, रश्मि श्रीवास्तव, काजल शर्मा, देवशर्मा, रौनक लक्ष्मी तिवारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।


Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!