म.प्र.वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष बने दुर्गा ग्वाल

शिवपुरी-ग्वाल समाज का परचम फहराने में एक नया नाम जुड़ा है दुर्गा ग्वाल का जो मप्र वन कर्मचारी संघ में कार्यरत रहकर अब मप्र वन कर्मचारी महासंघ के नए जिलाध्यक्ष के रूप में चुने गए है।

बीती 7 अप्रैल को रेस्ट हाउस कोलार रोड भोपाल में लिए गए निर्णयानुसार वन शाखा कर्मचारी संघ के प्रांतीय महामंत्री धर्मेन्द्र शर्मा की अनुशंसा पर म.प्र.वन कर्मचारी संघ शिवपुरी के जिलाध्यक्ष पद पर दुर्गा ग्वाल उडऩ दस्ता वन वृत्त शिवपुरी को नामांकित किया गया है। वन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर ग्वाल समाज ने बधाई व शुभकामनाऐं दी है और ग्वाल समाज में हर्ष व्याप्त है।

संघ के नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष संजय पाण्डे द्वारा जारी अधिसूचना क्रं.पृ.कं.प्रांत/संघ/व.क.सं./9/दिनांक 8 अप्रैल 13 से  दुर्गा ग्वाल को संघ के जिलाध्यख पद नामांकित करते हुए उन्हें जिला, तहसील तथा विकासखण्ड शाखाओं को शीघ्र गठन करने एवं संघ की सदस्यता करने हेतु अधिग्रहित करते हुए निर्देश जारी किए गए है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष दुर्गा ग्वाल पूर्व से ही दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ/प्रांतीय वन सेवा संघ के जिलाध्यक्ष रहकर कर्मचारी कल्याण के कार्यों में काफी सक्रिय रहकर जिले के चिर-परिचित चेहरे जाने जाते है। 

श्री ग्वाल ने जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर प्रांतीय वन कर्मचारी संघ के नेताओं एवं अपने सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में कर्मचारी कल्याण कार्यों सतत संघर्ष का आश्वासन दिया है। ज्ञातव्य हो कि विगत दो वर्षों से म.प्र.वन कर्मचारी संघ के निर्वाचन को लेकर न्यायालयीन तथा रजिस्ट्रार फम्र्स एण्ड सोसायटी भोपाल कार्यालय में विवाद लंबित चला आ रहा था उसी क्रम में मान. उच्च न्यायालय जबलपुर द्वारा याचिका क्रं.4972/2012 में दिनांक 15.01.2013 में दिए गए आदेशानुसार वर्ष 2006 में निर्वाचित कार्यकारिणी को वैद्य मानते हुए एवं उसी सदस्यता पर वन कर्मचारी संघ के निर्वाचन कराने के आदेश दिए गए थे।

 जिसके क्रम में कार्यपालित रेस्ट हाउस कोलार रोड भोपाल में वन कर्मचारी संघ प्रांतीय प्रबंधकारिणी द्वारा प्रांताध्यक्ष एवं 61 कार्यकारिणी पदाधिकारियों का निर्वाचन संपन्न कराया गया, निर्वाचन में संजय पाण्डे को प्रांताध्यक्ष के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रकरण का पटाक्षेप किया। रजिस्ट्रार फम्र्स एण्ड सोसायटी भोपाल द्वारा जारी आदेश क्रं.7295/12 दिं.19.3.13 एवं राज्य शासन म.प्र.सामान्य प्रशासन विभाग शासकीय कर्मचारी कल्याण संगठन मप्र भोपाल द्वारा मान्यता प्राप्त संगठनों की सूची क्रं.341/262/2013/1-15/क.क.भोपाल दिनांक 4.04.13 के द्वारा म.प्र.वन कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष के रूप में संजय पाण्डे को मान्यता प्रदान की गई है।

दुर्गा ग्वाल के म.प्र.वन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पत्रकार राजू ग्वाल, संघ के महामंत्री धर्मेन्द्र शर्मा, अखिलेश चतुर्वेदी, विवेक रंजन सिंह, सतीश गौतम मप्र कर्मचारी कांग्रेस के प्रांतीय महामंत्री, ओमप्रकाश शर्मा जौली, जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर शर्मा, राजेन्द्र पिपलौदा, वीरेन्द्र सिंह कुशवाह मप्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष गिरीश मिश्रा, करन सिंह तोमर, आनन्द सिंह विष्ट, अजीत जैन, नासिरअली खान, अशोक भटनागर, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष डी.डी.दीक्षित, प्रदीप कटारे, अतर सिंह धानुक, कल्लन खान, दै.वे.भो. कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, महेश रजक, वाहन चालक संघ के अरविन्द मिश्रा सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने उन्हें बधाईयां देते हुए उनके मनोनयन पर प्रांतीय वन कर्मचारी संघ का आभार व्यक्त किया है।