जुआ खेलते 10 जुआरी पकड़े, 29500 रूपये हुए बरामद

shailendra gupta
शिवपुरी-जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में घुरवार रोड पर पुलिस ने 10 जुआरियों को जुआ खेलते हुए मुखबिर की सूचना पर पकड़ लिया और उनसे 29500 रूपये भी बरामद कर लिए। पुलिस ने सभी जुआरियों के विरूद्ध 13 जुआ एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कल शाम 5 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इमली वाले बाबा के पास घुरवार रोड पर रामसिंह पुत्र भरोसाराम केवट उम्र 28 वर्ष निवासी बामौर, ब्रगभान सिंह पुत्र बैजनाथ सिंह यादव उम्र 25 वर्ष निवासी घुरवार, श्रीराम पुत्र तूफान सिंह यादव उम्र 40 वर्ष निवासी घुरवार, बहादुर पुत्र हरिसिंह परिहार उम्र 44 वर्ष निवासी बदरवास, भूरा पुत्र बहीद खान उम्र 40 वर्ष निवासी बदरवास, राजेश पुत्र सुल्तान सिंह यादव उम्र 35 वर्ष निवासी घुरवार, मुकेश पुत्र रामचरण कुशवाह उम्र 28 वर्ष निवासी सुमैला, चिंटू पुत्र नीलम धाकड़ उम्र 25 वर्ष निवासी झूलना, आजम पुत्र रमेश केवट उम्र 30 वर्ष निवासी सुमैला, राजीव पुत्र लालाराम उम्र 55 वर्ष निवासी सुमैला हार-जीत का दाव लगा रहे हैं। 

इस सूचना पर पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी तो वहां से इन सभी को गिरफ्तार कर लिया और इनके पास से 29500 रूपये भी पुलिस ने बरामद कर लिये।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!