नशे में धुत्त पुलिस आरक्षक ने पीटा पंप अटेण्डर को

शिवपुरी- देहात थाना क्षेत्र के छोटा लुहारपुरा में कल शाम शराब के नशे में धुत्त एक पुलिस आरक्षक ने पंप अटेंडर की लाठियों से मारपीट कर दी। बाद में परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। झगड़े का कारण पानी भरना बताया जा रहा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंप अटेंडर कल्याण सिंह राजपूत पुत्र बुद्ध सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष ने आरोप लगाया है कि वह कल शाम अपने घर के पास टिल्लूपंप लगाकर पानी भर रहा था। उसी समय पुलिस आरक्षक राजेन्द्र सिंह यादव शराब के नशे में धुत्त होकर वहां आया और अपनी बर्दी का रोब झांड़ते हुए उसने पंप अटेंडर को गालियां देना शुरू कर दी औरप पाईपलाईन में लगा टिल्लूपंप फेंक दिया जब कल्याण सिंह ने इसका विरोध किया तो आरक्षक राजेन्द्र ने उस पर लाठी से हमला बोल दिया और उसके सिर में लाठी दे मारी। 

जिससे कल्याण सिंह घटना स्थल पर घायल होकर घायल होकर गिर पड़ा। बाद में उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर आए। जहां उसके सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसके सिर में टांके लगाए गए हैं। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!