अवैध रिश्तों से मना किया तो आग लगा ली

शिवपुरी। यहां एक महिला ने इसलिए आत्मदाह की कोशिश की क्योंकि उसके पति ने उसे पराए मर्द से बने अवैध शारीरिक संबंधों को तोड़ने के लिए दवाब बनाया था। गंभीर रूप से जली हुई महिला को जिलाचिकित्सालय से ग्वालियर रिफर कर दिया गया। 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पार्वती (परिवर्ति नाम)पत्नि राजाराम उम्र 18 वर्ष निवासी गडला ने कल शाम को आग लगा ली। जिससे वह झुलस गई। जिसे इलाज के लिए रात में ही जिला अस्पताल लाया गया। महिला के झुलस जाने के कारण पुलिस ने अभी उसके बयान नहीं लिए हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि घटना संदिग्ध लग रही है। 

क्योंकि वह शुक्रवार को अपने मायके से लौटी थी और कल उसने यह घटना कारित कर दी। पुलिस ने जब इस घटना के बारे में आस पास के लोगों से जानकारी ली तो उसमें यह बात निकलकर सामने आई  कि पार्वती के किसी से अवैध संबंध थे और इन संबंधों के बारे में उसके पति को जानकारी लगी तो उसने पत्नि को फटकार लगा दी। इससे क्षुब्ध होकर उसने आग लगा ली। लेकिन पुलिस इस मामले में सभी दृष्टिकोणों से जांच कर रही है और आग किसने लगाई यह भी जानने में लगी हुई है। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।