भाजपा पिछोर मण्डल की कार्यकारिणी घोषित

शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी मण्डल पिछोर की कार्यकारिणी की घोषणा भाजपा मण्डल अध्यक्ष विकास पाठक ने भाजपा संगठन मंत्री श्याम महाजन एवं जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत की सहमति से की है। कार्यकारिणी में रामेन्द्र छिरोलिया, कृष्णकांत, रामजी दुबे, मुकेश पंसारी,  श्रीमती गीता पंसारी, श्रीमती सुनीता रघुवंशी उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

वहीं सुनील लोधी और कृष्णबिहारी गुप्ता को महामंत्री के रूप में कार्यकारिणी में स्थान दिया गया है। कार्यकारिणी में मण्डल मंत्री के रूप में कुमारी आरती घावरी, मुकेश गुप्ता, दिवाकर अग्रवाल, चन्द्रभान लोधी, श्रीमती गुड्डी यादव, श्रीमती सरीता को शामिल किया गया है। श्री अनिल शर्मा को कोषाध्यक्ष, राधाशरण वर्मा को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!