ऊँ नम: शिवाय मिशन द्वारा 3 मार्च से होगा शिव महापुराण का आयोजन

shailendra gupta
शिवपुरी-ऊँ नम: शिवाय मिशन द्वारा बारह ज्योर्तिलिंग मंदिर निर्माण स्थल पर 3 मार्च से शिव महापुराण का आयोजन किया जा रहा है। जिसका वाचन बाल व्यास ब्रज भूषण महाराज श्रीधाम बृंदावन के आचार्य द्वारा किया जाएगा।

साथ ही मंदिर निर्माण से संबंधित बैठक का भी आयोजन किया जाएगा और आचार्यों द्वारा प्रवचन भी किये जाएंगे जो 10 मार्च तक दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक चलेंगे। ऊँ नम: मिशन के सदस्यों ने शिव महापुराण में अधिक से अधिक संख्या में लोगों से भाग लेने की अपील की है और यजमान बनने के लिए भी संपर्क करने की अपील की है।

शकुंतला गौत्रीय क्षत्रीय खटीक समाज की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं


शिवपुरी-श्री 360 गौत्रीय क्षत्रीय खटीक समाज की प्रदेश इकाई में करैरा निवासी शकुंतला खटीक को प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंचलाल सप्रे ने बतीते रोज उनके मनोनयन की विधिवत घोषणा की। इस मनोनयन पर उन्हें करैरा-नरवर सहित शिवपुरी व प्रदेश के अनेकानेक लोगों ने शुभकामनाएं दी हैं। इधर शकुंतला खटीक का कहना है कि उन्हें सौंपे गए समाज के प्रति दायित्व को वे बखूबी निभाएंगी और नीतियों का पालन करेंगी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!