भाजपा ने फूंका बिगुल, महाजनसंपर्क में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

शिवपुरी- भारतीय जनता पार्टी द्वारा संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। इसके साथ ही आज से भाजपा का महा जनसंपर्क भी शुरू हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष वंशीलाल गुर्जर उपस्थित हुए और कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत ने की। 

इस मौके पर नगर अध्यक्ष ओमी जैन, नगर महामंत्री हरिओम राठौर बतासे वाल, नगर महामंत्री भरत अग्रवाल, जन भागीदारी अध्यक्ष अजय खैमरिया, अभिषेक शर्मा बट्टे, राकेश जैन, पार्षद मथुरा प्रजापति, पार्षद गोपाल यादव, राकेश राठौर, जुगनू मित्तल, अजय अग्रवाल सहित भाजपा के कई कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। 

महा जनसंपर्क के पहले दिन सभी भाजपाईयों ने वार्डवासियों के घरों में जाकर जन संपर्क किया और लोगों को प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। इसके साथ ही केन्द्र की कांगे्रस सरकार की नाकामियां भी गिनाईं। भाजपा का यह जन संपर्क 20 मार्च तक चलेगा जिसमें शहर के 39 वार्डों में भाजपाई घूम-घूमकर लोगों को जागरूक करेंगे।  साथ ही शहर में हुए विकास और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जनता के सामने रखेंगे। 


मेहर बाबा के जन्मदिन पर निकली रैली 


शिवपुरी-प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी अवतार मेहर बाबा के जन्मदिन पर सोमवार सुबह मानस भवन से एक रैली निकाली गई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई वापिस मानस भवन पहुंची। जहां ध्यान, योग साधना, सत्संग सहित कई आकर्षक कार्यक्रम किए गए और मेहर बाबा के जीवन पर प्रकाश डाला गया और उनके आदर्शों पर चलने का उनके भक्तों ने संकल्प लिया। दो दिनी आयोजित कार्यक्रमों में सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया और कई रंगारंग और आकर्षक कार्यक्रम किए गए। मेहर बाबा के भक्तों ने उनके जन्मदिन पर शहर में रैली निकाली और उनके जन्मदिन को धूमधाम से मनाया। रैली के बाद मानस भवन में सत्संग का भी लाभ भक्तों ने उठाया। इसके बाद ध्यान योग साधना का भी कार्यक्रम किया गया। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!