लिपिक वर्ग का जंगी प्रदर्शन 27 को, कर्मचारी तैयारियों में जुटे

शिवपुरी-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वर्ष 2008 में शासकीय कार्यालयों में कार्यरत् लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को 1981 से वेतनमानों की सापेक्षता बहाल करने का जो आश्वासन दिया था। लेकिन आज तक शासन द्वारा लिपिक वर्ग का वेतनमान नहीं बढ़ाया गया।

जिसको लेकर लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर भोपाल में 27 फरवरी को प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल करने का निर्णय लिपिक वर्ग ने लिया है। मप्र लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के उप प्रांत अध्यक्ष नासिर अली खान एवं जिलाध्यक्ष गिरीश मिश्रा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल में विगत दिवस निकाली गई रैली में उपस्थित सभी लिपिक  वर्ग कर्मचारियों ने शासन को लिपिक वर्ग को उपेक्षित करने पर आक्रोश जताया था और निर्णय लिया गया था कि अगर उनकी ये मांगे पूरी नहीं होती हैं तो वह प्रदेश व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। 

फिर भी शासन ने उनकी किसी भी मांग को नहीं माना। 27 फरवरी को होने वाले प्रदेश व्यापी हड़ताल की तैयारियां शुरू कर दी हैं और इस हड़ताल में अधिक से अधिक लिपिक कर्मचारियों से भाग लेने की अपील की गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!