अपर कलेक्टर को भावभीनी विदाई

0
शिवपुरी। अपर कलेक्टर श्री आर.बी.प्रजापति का शिवपुरी से सिवनी स्थानांतरण होने पर कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने भावभीनी बिदाई दी और उनके ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान जिले में किए गए कार्यों को सराहा गया। जिला कलेक्टर आर.के.जैन ने इस अवसर पर श्री प्रजापति को स्मृति चिन्ह प्रदाय कर उनके सुखद एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर तहसीलदार करैरा श्री चिनाव का छतरपुर उपजिलाधीश के पद पर पदोन्नति होने पर विदाई दी गई।

जिला कलेक्टर श्री जैन ने जिलाधीश कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित विदाई समारोह का संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक शासकीय सेवक के सेवाकाल में स्थानांतरण एक प्रक्रिया है जिससे सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गुजरना पड़ता है। श्री जैन ने कहा कि श्री प्रजापति उनके सहयोगी के रूप में नहीं बल्कि एक भाई के रूप में उन्हें सहयोग दिया। जिले में किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों को हमेशा याद किया जाता रहेंगा।

अपर कलेक्टर आर.बी.प्रजापति ने अपने उद्बोधन में कहा कि अभी तक वे लगभग 14 जिलों में विभिन्न पदों पर रहकर सेवाऐं दे चुके है उन्होनें कहा कि शिवपुरी के ढाई वर्ष के कार्यकाल के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा जो सहयोग एवं स्नेह प्रदाय किया गया उसे हमेशा याद रखेगें। उन्होंने कहा कि श्री कलेक्टर जैन के रूप में जिले को एक अनुभवी अधिकारी की सेवाऐं प्राप्त होगी। जो जिले के विकास में काफी मददगार साबित होगी।

कार्यक्रम को डिप्टी कलेक्टर श्री के.आर.चौकीकर तहसीलदार श्री ए.आर.प्रजापति ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी के प्रति आभार डिप्टी कलेक्टर व्ही.एस.कुर्रें ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालक गिरीश मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर अनुविभागीय दण्डाधिकारी ए.के.कम्ठान, डिप्टी कलेक्टर आर.के.जाटव, जिला कोषालय अधिकारी जी.पी.शर्मा सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!