शिवपुरी/बदरवास-जिले के बदरवास क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी के रूप में कार्यरत भाजपा नेता रघुवीर सिंह यादव ग्राम बारई का बुधवार के दिन अचानक हृदय गति रूक जाने से निधन हो गया।
ग्राम बारई में ग्रामीणों की समस्याओं को पुरजोर रूप से उठाने वाले और जन-जन के लिए समर्पित रहकर पार्टी के कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से रघुवीर सिंह यादव ग्राम बारई की ओर से योगदान देते थे यही कारण था कि वह सभी के चहेते बने हुए थे आज उनके निधन की खबर से ग्राम बारई ही नहीं बल्कि आसपास के अन्य ग्रामों में शोक की लहर व्याप्त है। स्व.रघुवीर सिंह यादव के निधन पर उनकी अन्येष्टि में ग्रामीणजन व भाजपा के कई नेता शामिल हुए। जिन्होनें स्व.रघुवीर सिंह को अपनी शोक संवेदना देते हुए उनके शोक संतृप्त परिवार को दु:ख की इस घड़ी में ईश्वन से सहन शक्ति की कामना की।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।