पहले प्रमिका के पति की हत्या की, फिर पुलिस पर हमला

0
शिवपुरी। भौंती पुलिस ने मायापुर थाना क्षेत्र में हत्या करने वाले और उसको गिरफ्तार करने गए पुलिस बल पर हमला करने वाले दो हजार रूपये के इनामी बदमाश हनुमंत सिंह पुत्र संतोश सिंह यादव उम्र 32 वर्ष ग्राम मायापुर को गिरफ्तार कर लिया। कल्ला यादव निवासी मायापुर की हत्या के आरोप में अभी तक हनुमंत सिंह और उदयभान यादव गिरफ्तार किए गए है। जबकि दो-दो हजार रूपये के इनामी बदमाश वीरसिंह और राजभान फरार बने हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 अक्टूबर 2011 को 4 आरोपियों हनुमंत सिंह, उदयभान, वीरसिंह और राजभान ने कल्ला यादव की फरसे से काटकर निर्मम हत्या कर दी थी तथा उसकी गर्दन उतार ली थी। बताया जाता है कि कल्ला यादव के एक आरोपी राजभान की पत्नि से अवैध संबंध थे। इसी कारण राजभान ने अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर कल्ला की नृशंस हत्या कर दी थी। पुलिस ने सबसे पहले आरोपी उदयभान को गिरफ्तार किया और जब हनुमंत सिंह को गिरफ्तार करने पहुंची तो उसने पुलिस बल पर हमला कर दिया था और भाग निकला।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!