जेठ ने चलाई गोली, बहू घायल

0
शिवपुरी। जिले के सीहोर थाना क्षेत्र के मिहावरा गांव में आरोपी कल्याण जाटव पुत्र छिंगा जाटव उम्र 40 वर्ष द्वारा नशे में चलाई गई गोली से उसकी भाभी सुनीता पत्नि आंनद सिंह जाटव उम्र 22 वर्ष घायल हो गई। फरियादी सुनीता द्वारा लिखाई गई रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध भादवि की धारा 336 और 337 का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी कल्याण जाटव के पास 12 बोर की एक नाली लायसेंसी बंदूक थी। कल वह घर के बाहर बैठकर शराब पी रहा था और अपनी लोडेड बंदूक से खेल रहा था। नशे में धुत्त होकर उसने बंदूक से फायर दीवार में किया जिससे दीवार के पत्थर उचटकर पास में ही काम कर रही उसकी भाभी के पैर में लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!