तीन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद से पृथक

0
शिवपुरी। जिले के पिछोर महिला बाल विकास क्षेत्रांतर्गत आने वाले तीन आंगनवाडी केंद्रों की कार्यकर्ताओं को अनियमितता के चलेत पद से पृथक किया गया है। कार्यवाही की जद में आई ग्राम चाचौरा काली पहाडी की कार्यकर्ता साधना चौहान, बामौरकलां की दीपमाला सेंगर, हिम्मतपुर पौठियाई की निराशा बंशकार को पद से पृथक किया गया है। ये तीनों केन्द्र एक वर्ष से बंद थे और इन्हें कई बार नोटिस भी दिये गये थे।
प्रभारी परियोजना अधिकारी रतनसिंह गोण्डिया द्वारा निरीक्षण के दौरान यह कार्यवाही की गई। इसके अलावा आंगनवाडी कार्यकर्ता नयागांव की परवेश जाटव, चमरौआ की विद्यामाली, शंातिवाई एवं वर्षा जैन तथा हुकुमपुर की सरोज यादव, खनियाधाना बार्ड 2 की पुष्पा परिहार को कार्य में लारवाही, केन्द्र को समय पर ना खोलने, पोषण आहार वितरण ना करने के संदर्भ में 15 दिवस का मानदेय काटने की कार्यवाही करते हुये कारण बताओ नोटिस जारी किये हैं। साथ ही श्री गोण्डिया द्वारा उनके क्षेत्रांतर्गत आने वाली सभी आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका एवं अन्य कर्मचारियों को चेतावनी दी गई कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। यदि किसी के कार्य में लापरवाही व अनियमितता पाई जाती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवही होगी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!