प्रवीण सोनी बने अशोकनगर जम्प जिलाध्यक्ष

0
अशोकनगर. अंतर्राष्ट्रीय पत्रकार संगठन जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्यप्रदेश(जम्प) के प्रांतीय सम्मेलन में अशोकनगर के पत्रकार प्रवीण सोनी को जम्प का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रवीण सोनी ने अपने इस मनोनयन पर संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि निश्चित रूप से मुझे सौंपे गए दायित्व का मैं बखूबी निर्वहन करूंगा और पत्रकारों के हितों में संचालित कई योजनाओं जिनका लाभ अंचल के पत्रकारों को नहीं मिला है उन्हें लाभ दिलाया जाएगा साथ ही पत्रकारों की समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।

संगठन के वरिष्ठों का आशीर्वाद मुझे मिला है जिसके प्रति मैं कृतज्ञ हॅंू और अपने कर्तव्य का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। प्रवीण सोनी के अशोकनगर जिलाध्यक्ष बनने पर उनके शिवपुरी निवासी मित्र ललित मुदगल, अशोक सम्राट, राजू(ग्वाल) यादव, मणिकांत शर्मा, रशीद खान गुड्डू, दीपक अग्रवाल, विजय जैन, विजय शर्मा, श्याम दुबे सहित अन्य पत्रकार साथियों शाबिर कुर्रेशी, दीपक शर्मा, राजेश अग्रवाल, रोहित केवट, रीतेश माहेश्वरी, प्रवीण बड़कुल, राकेश जैन व प्रवीण सोनी के परिजन, मित्रगण एवं सहयोगियों व पत्रकार साथियों ने बधाई व शुभकामनाऐं दी है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!